दादरी: सेक्टर 62 और 38 में यूपी राज्यमंत्री कमलावती ने छात्राओं का हाल जाना, प्रशासन के साथ की बैठक
यूपी सरकार की राज्यमंत्री कमलावती सिंह बुधवार दोपहर 3 बजे नोएडा पहुंची। उन्होंने सबसे पहले सेक्टर-62 स्थित महिला हॉस्टल का निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर हॉस्टल की कैंटिन में एक पुरुष कर्मचारी मिलने पर मंत्री नाराज हो गईं। उन्होंने पुरुष कर्मचारी को हटाकर महिला कर्मचारी रखने का आदेश दिया। अधिकारियों संग बैठक की।