विदिशा नगर: कायस्थ समाज ने भगवान चित्रगुप्त जयंती पर मंदिर में की पूजा, शाम को निकला चल समारोह
गुरुवार को कायस्थ समाज के आराध्य भगवान चित्रगुप्त जी की जयंती थी, इस मौके पर समाज के सदस्यों ने शेरपुरा स्थित मंदिर में सुबह पूजा अर्चना और अभिषेक किया। वहीं शाम 7 बजे के किलेअंदर बालाजी मंदिर से चल समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में समाज की महिला पुरुष और बच्चे शामिल हुए। चल समारोह के दौरान समाज की कई महान विभूतियो के चित्र भी शामिल किए गए थे।