बैतूल नगर: आदिवासी संगठनों का उबाल, आरोपियों की गिरफ्तारी और लूटपाट की जांच की मांग को लेकर जंगी प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
बैतूल जिले के खेड़ी सांवलीगढ़ में आदिवासी लोगों के साथ हुई कथित मारपीट की घटना को लेकर आदिवासी और सामाजिक संगठनों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। सोमवार दोपहर 1 बजे विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर आरोपियों की गिरफ्तारी और लूटपाट के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। संगठनों का आरोप है कि खेत के काम से बैल लेकर जा रहे आदिवासी ग्रामीणों