लोहरदगा: कोयल नदी किनारे तीन दिन से खड़ी बुलेट बाइक पुलिस ने की ज़ब्त, पहचान के लिए अपील
जब्त की गई बुलेट बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर JH01E X2472 बताया गया है। पुलिस के अनुसार, बाइक लंबे समय से एक ही स्थान पर खड़ी रहने के कारण लोगों को संदेह हुआ, जिसके बाद इसकी जानकारी सदर थाना को दी गई। पुलिस ने बताया कि फिलहाल बाइक को थाना लाया गया है और मामले की जांच की जा रही है। शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे पुलिस ने आम लोगों से बाइक की पहचान करने की अपील की है।