गोंडा के नंदिनी निकेतनम मे चल रही राष्ट्रकथा मे शामिल तपस्वी छावनी के महंत जगतगुरु परमहंस दास ने अभिनेता शाहरुख खान को लेकर विवादित बयान दिया। मंगलवार 4 बजे मीडिया से बातचीत मे उन्होंने शाहरुख खान को विदेशी जासूस बताते हुए आरोप लगाया कि वह पाकिस्तान और बांग्लादेश को खुफिया जानकारी देता है। उन्होंने शाहरुख के खिलाफ सरकार से सख्त कार्यवाही करने की मांग की।