सेवराई: गाजीपुर में दहेज हत्या के गंभीर मामले में थाना गहमर पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
जनपद गाजीपुर में दहेज हत्या से जुड़े एक गंभीर मामले में थाना गहमर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। यह मामला भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 85, 80(2), 61(2) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत दर्ज था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर के पास मौजूद हैं, जिसके आधार पर छापेमारी कर उन्हें पकड़ा गया।