गुना नगर: जिला अस्पताल में बाइक चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा गया चोर, सुरक्षाकर्मी की सतर्कता से बची बाइक, पुलिस को सौंपा
गुना जिला अस्पताल में एक बाइक चोर को 5 जनवरी को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। जिला अस्पताल के सुरक्षाकर्मी सौरभ साहू ने कहा, खिड़की से देखा तो मास्टर चाबी से चोर ने उनकी गाड़ी का लॉक तोड़ा लेकिन व्हील लोक लगा होने से ले जा नहीं पाया। बाहर आकर कर चोर पकड़ा शोर मचाया, भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस को सौंप दिया है। चोर ने रतिराम रजक नाम बताया।