हुज़ूर: गौतम नगर में रेलवे ट्रैक किनारे करीब 1Km लंबे जंगल में लगी आग
Huzur, Bhopal | May 6, 2024 भोपाल के गौतम नगर में रेल ट्रैक किनारे करीब 1Km लंबे जंगल में आग लग गई। इससे आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। फायर बिग्रेड पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने की वजह सामने नहीं आई है लेकिन रहवासियों का कहना है कि किसी ने जलती हुई बीड़ी-सिगरेट फेंक दी। क्योंकि यह इलाका सुनसान रहता है नशा करने वाले लोग यहां बैठे रहते है।