हुज़ूर: भोपाल के RGPV कैंपस में एक छात्र पर जानलेवा हमला, सिर मे मारी रॉड, पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की शुरू
Huzur, Bhopal | May 5, 2024 भोपाल के गांधी नगर में स्थित राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) में पांच छात्रों ने एक छात्र पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके सिर में रॉड मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। विवाद का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।