हज़ारीबाग: झारखंड विधानसभा की गैर सरकारी संकल्प समिति ने किया हज़ारीबाग का दौरा, परिसदन में की बैठक
झारखंड विधानसभा की गैर सरकारी संकल्प समिति रविवार को अपने दो दिवसीय दौरे को लेकर हज़ारीबाग पंहुची। इसी क्रम में समिति के अध्यक्ष श्री केदार हाजरा ने परिसदन हज़ारीबाग के सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान सर्वप्रथम समिति के अध्यक्ष ने झारखंड विधानसभा की गैर सरकारी संकल्प समिति के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला ।