हज़ारीबाग: नगर आयुक्त ने निगम क्षेत्र वसियों को दिया निर्देश, जल्द से जल्द सड़को से बालू, गिट्टी ,ईंट हटाना सुनिश्चित करें
नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेंद्र लाल के निदेशानुसार आज शनिवार को निगम टीम द्वारा सड़क किनारे बालू, गिट्टी, ईंट आदि डंप करने वाले को जल्द से जल्द हटाने का निदेश दिया गया ,साथ ही आर्थिक दंड आरोपित किया गया। सड़क पर अतिक्रमण कर बालू , गिट्टी ,ईंट आदि को डंप करने वालो को निदेश दिया जा रहा है कि वे स्वतंत्रता दिवस के पहले हटा लें अन्यथा उन पर आर्थिक दंड किया जाएगा |