असरगंज: सती स्थान गांव में डायरिया से दो सगी बहनों की मौत, एक भाई और दो बहन की हालत गंभीर, दो रेफर
असरगंज प्रखंड मुख्यालय के समीप सती स्थान गांव में दो सगी बहनों की डायरिया से मौत हो गई है. एक भाई और दो बहन की हालत गंभीर। मृत बच्चियों के पिता राजकुमार यादव ने बताया कि दोनों बच्चियों को उल्टी दस्त का शिकायत हुआ. जिसके बाद हमलोगों ने प्राइवेट क्लीनिक में दिखाएं. उसके बाद घर लेकर आ गए, फिर रात में करीब 2 बजे तबियत बिगड़ गई.