असरगंज: मासूम गंज बाजार में बिजली के शॉर्ट सर्किट से तीन दुकान में लगी आग लाखों का नुकसान
सुल्तानगंज असरगंज मुख्य मार्ग में स्थित मासूमगंज बाजार में बिजली के शॉर्ट सर्किट लगने से एक कपड़े की दुकान समेत तीन दुकान में आग लगने से भारी छटी हुई है।आग लगने की खबर पर असरगंज थाना से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका जिसपर तारापुर एवं हरपुर थाना से अग्निशामक पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।