असरगंज: मुलुकटांड गांव के समीप से छापेमारी के दौरान 20 लीटर महुआ शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार ,एक बाइक जप्त
खड़गपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के मुलुकटांड गांव स्थित पानी टंकी के समीप से एक बाइक सहित 20 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए खड़गपुर थाना अध्यक्ष बिपिन कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बाइक से शराब की डिलीवरी देने मुलुकटांड आ रहा है.