राहे: राहे के सीसीटांड़ मोड़ के पास बाइक से गिरकर दो युवक गंभीर रूप से घायल
Rahe, Ranchi | Jun 17, 2024 राहे क्षेत्र के सीसीटांड़ मोड़ के पास बाइक से गिरकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रविवार की सुबह नौ बजे की है। दोनों युवक बाइक से राहे से बुंडू की ओर जा रहे थे। घायल निरंजन कुमार और विश्वनाथ कुमार तमाड़ के निवासी हैं। वहीं काफी देर तक सड़क पर गिरे रहने पर समाजसेवी ने अस्पताल पहुंचाया।