सड़क पर चलते वक्त आपने अक्सर उन जांबाज ट्रैफिक वार्डन्स को देखा होगा, जो धूप और धूल के बीच आपकी सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहते हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है कि जो हमें सुरक्षित रखते हैं, उनकी सुरक्षा का क्या? इसी सोच को हकीकत में बदला है पन्ना SP निवेदिता नायडू ने! 'सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा' अभियान के तहत SP ने एक धाकड़ पहल की है।