बख्शी का तालाब: बीकेटी सड़क हादसे में पुलिस ने कार्रवाई तेज की, क्षतिग्रस्त वाहन हटवाकर शुरू की जांच
लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र में सीतापुर हाईवे पर हुए सड़क हादसे के बाद पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। इन्दौर बाग मोड़ के पास ओवरटेक के दौरान हुंडई i10 कार ट्रक और सामने से आ रही स्कॉर्पियो से टकरा गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही बीकेटी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।