औरैया: सुभाष चौराहे से लेकर ब्लॉक गेट तक जाम ने बढ़ाई लोगों की समस्याएं, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
शहर में सुभाष चौराहे से लेकर ब्लॉक गेट तक रोजाना लगने वाले भीषण जाम ने आम लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। खासकर रात के समय स्थिति और अधिक खराब हो जाती है जब सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं और यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस दौरान यातायात पुलिस और कोतवाली पुलिस मौके पर नजर नहीं आती है जिससे स्थिति और बिगड़ ज