कटनी नगर: ट्रेन से महिला यात्री के बैग से सोने का ब्रेसलेट और चेन अज्ञात दो चोरों ने की पार, मुड़वारा स्टेशन में हुई वारदात
मुड़वारा रेलवे स्टेशन में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे 11704 रीवा-अंबेडकर नगर एक्सप्रेस ट्रेन में उज्जैन से कटनी आ रही एक महिला यात्री को अज्ञात बदमाशो ने शिकार बनाते हुए उनके बैग से सोने की चेन और सोने का ब्रेसलेट पार कर दिया जब महिला की बहन द्वारका सिटी बरगवां निवासी सरिता मंगलानी रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने आज बूधवार दोपहर 1 बजे वारदात की जानकारी दी।