मुरादाबाद: भगतपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने मारी बाइक मे पीछे से टक्कर बाइक सवार गिरकर हुआ घायल
भगतपुर थाना क्षेत्र में राजेंद्र नाम का व्यक्ति अपनी 8 साल बच्ची की साथ अपने घर लालपुर से मुरादाबाद आ रहा था। रास्ते में भगतपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमे वह गिरकर घायल हो गया है। जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया वह मुरादाबाद अपनी ससुराल आ रहा था।