सीतामऊ: सीतामऊ में आग से सात दुकानें जलीं, महेंद्र सिंह गुर्जर ने मुआवजे की मांग की
सीतामऊ में आग लगने से सात दुकानें जलकर खाक हो गईं, जिससे करीब एक करोड़ रुपए का नुकसान हुआ,घटना के बाद महेंद्र सिंह गुर्जर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित व्यापारियों से मिलने पहुंचे, उन्होंने प्रशासन से शीघ्र आर्थिक सहायता, उचित मुआवजा और क्षेत्र में फायरफाइटर व्यवस्था की मांग की,