इटारसी के न्यूयार्ड तीन पुलिया नागपुर आउटर के सड़क किनारे एक पेड़ के पास युवती का शव मिलने से क्षेत्र हड़कंप मच गया पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, युवती की हत्या सीमेंट के पत्थर से सिर पर हमला करके की गई है। मंगलवार रात करीब 9 बजे घटना की सूचना मिलते ही इटारसी पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को सील कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मौके पर पहुंचे