गोरखपुर: चिलुवाताल थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के 3 अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में दर्ज हुआ मामला
कूट-रचित दस्तावेज़ के आधार पर धोखाधड़ी करने वाले गैंग लीडर खूब लाल यादव व गैंग के सदस्य इनामुल्लाह व लालचंद निषाद पर चिलुआताल थानाध्यक्ष ने गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। इस संबंध में SP उत्तरी ने जानकारी दी है।