महोबा: पाठा गांव में फसल थ्रेसिंग के विवाद में दबंग ने सो रहे 16 वर्षीय छात्र पर ट्रैक्टर चढ़ाकर उतारा मौत के घाट, मचा हड़कंप
Mahoba, Mahoba | Mar 31, 2026 महोबा के ग्राम पाठा में 16 वर्षीय निखिल के पिता धीरज जब रामप्रसाद अहिरवार के खेत में थ्रेसिंग कर रहे थे, तभी आरोपी जयभान यादव वहां पहुँचा। आरोप है कि जयभान ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए थ्रेसिंग रोकने को लेकर विवाद शुरू कर दिया। इसी गहमागहमी के बीच, पास में ही सो रहे निखिल पर जयभान ने बेरहमी से ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।