विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सतना जिले की जैतवारा तहसील परिसर में मंत्रोच्चारण के साथ फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार राजेंद्र मांझी, समाजसेवी अरुण गौतम, अधिवक्ता राजेश पांडे सहित अन्य अधिवक्तागण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी से पौधा लगाने व उनकी सुरक्षा करने की गई अपील।