पटोरी: हसनपुर सूरत से 20 लीटर शराब के साथ एक शराब कारोबारी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हसनपुर सूरत से एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 20 लीटर अवैध शराब बरामद की है। गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान हसनपुर सूरत निवासी शत्रुघ्न साहनी के रूप में हुई है।