भिवानी: अपनी मांगों को लेकर स्टाफ नर्सेज ने काली बिल्ली लगाकर जताया रोष
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नर्सिंग ऑफिसर ने एक बार फिर से आरपार की लड़ाई का ऐलान किया है। आज राज्य प्रधान सुनीता की अध्यक्षता में स्थानीय चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल में अपनी मांगें को लेकर स्टाफ नर्सेज ने काली बिल्ली लगाकर रोष जताया। राज्य प्रधान सुनीता ने कहा कि नर्सिंग ऑफिसर की दो मांगे अरसे से लंबित है।