इंदौर: लसुड़िया क्षेत्र में आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Indore, Indore | Apr 9, 2024 लसुडिया पुलिस ने एक बार और आईपीएल का ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले कुछ सटोरियों को गिरफ्तार किया है पकड़े गए सटोरियों से लैपटॉप मोबाइल और अन्य सट्टे में काम आने वाले संसाधन मौके से पुलिस ने जप्त किए हैं डीपी अभिनय विश्वकर्मा के अनुसार फिलहाल तीन आरोपी इस सट्टे में हाथ लगे हैं और पूछताछ में और भी लोगों के नाम सामने आने की उमीद है।