बांधवगढ़: ग्राम लगवारी पहुंचीं कमिश्नर सुरभी गुप्ता, अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
शहडोल संभाग की कमिश्नर श्रीमती सुरभी गुप्ता ने ग्राम लगवारी में अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कचरा संग्रहण, उसके पृथक्करण एवं निस्तारण की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम में स्वच्छता बनाए रखने के लिए अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था प्रभावी ढंग से संचालित करने को दिए निर्देश।