खेलो एमपी यूथ गेम्स के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन सिटी कॉन्वेंट स्कूल के खेल परिसर में किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 150 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला खेल अधिकारी श्री सेना गडरिया, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के खेल शिक्षक श्री राजीव चौहान आदि रहे।