औरैया: सैनिक कॉलोनी निवासी महिला और उसके पति को दबंगों ने मारपीट कर घायल किया, जान से मारने की धमकी का आरोप, एसपी से की शिकायत
सैनिक कॉलोनी निवासी कल्लो पत्नी माजिद खां ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मोहल्ला सत्तेश्वर के कई दबंग लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार 21 नवंबर 2025 की रात लगभग 8 बजे वह अपने पति माजिद खां के साथ उसकी बीमार मां का हाल जानने सत्तेश्वर मोहल्ला गई थीं। इसी दौरान क्षेत्र के कई लोगों ने उनके पति को घर से बुलाकर बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी।