कोतवाली टिकैतनगर अंतर्गत जेबीएस इंस्टीट्यूट जलपापुर में एक विशाल अजगर निकलने से मचा हड़कंप।वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू।आज गुरुवार की दोपहर करीब 2:30 बजे अजगर निकलने से दहशत फैल गई। सूचना डायल 112 पुलिस और वन विभाग को दी गई। रामनगर रेंज के वन वीट प्रभारी रमन तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे अजगर का सफल रेस्क्यू किया है।