जहानाबाद कन्नौदी के पास अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे पास में ग़श्ती कर रही कोड़ौना थाने की पुलिस के द्वारा सदर अस्पताल में पहुंचाया गया जहां इलाज जारी है। इस संबंध में शनिवार शाम करीब 7 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल एमडी सानू है जो गया का रहने वाला है और फिलहाल जाफरगंज में अपने मामा के घर रहता है।