मंगलवार को दोपहर तकरीबन 2:00 बजे बिलासपुर पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बिहार अनोखा प्रयास किया और जरूरतमंद छोटे बच्चों के साथ दिवाली मनाई। इस दौरान आतिशबाजी की गई और मिठाईयां खिलाकर एक दूसरे को दीपावली की बधाई दी गई। वही संस्था के सदस्यों और बड़ों की मौजूदगी में छोटे बच्चों ने जमकर आतिशबाजी की और दीपोत्सव की खुशियां मनाई है।