गुरुवार देर शाम साढ़े 8 बजे विधायक अभिमन्यु पुनिया प्राचीन श्री राम पंचायती मंदिर पहुंचे। मंदिर में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम चल रहा है। आचार्य दयानंद शास्त्री ने विधायक को विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया। इस अवसर पर गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। उन्होंने मंदिर परिसर में संत महात्माओं के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि वे इन समस्याओं के समाधान का हर संभव प्रयास करेंगे।