अमरोहा: अमरोहा में आवारा कुत्तों का आतंक, घर के बाहर बंधे पशुओं को बुरी तरह घायल किया, वारदात CCTV कैमरे में कैद
Amroha, Amroha | May 22, 2026 अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कुरैशी में आवारा कुत्तों के झुंड ने घर के बाहर बंधे दो बकरों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।