आज गुरुवार दोपहर बाद दो बजे जन सुनवाई केंद्र पर विधायक अभिमन्यु पुनिया ने ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई की। टिब्बी क्षेत्र से आए हुए ग्रामीणों ने विधायक को विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया। जिस पर विधायक ने उनको समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। ढाणियों के ग्रामीणों ने विद्युत कनेक्शन करवाने की मांग रखी। विधायक ने कहा कि आमजन की समस्या हल की जाएगी