बीकानेर: राज्य सरकार के निर्देश के अनुसार डॉक्टर करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित हुआ घूमर महोत्सव
बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित संभाग स्तरीय घूमर महोत्सव-2025 परंपरा, रंग और उमंग का भव्य संगम बन गया। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की पहल पर सातों संभागों में एक साथ हुए इस आयोजन ने एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में स्थान बनाया, जिसमें करीब छह हजार महिलाओं ने एक साथ घूमर किया। बीकानेर में 850 महिला कलाकारों ने 18 मिनट तक शानदार प्रस्तुति देकर लोकसंस्कृति