ग्राम ददरी निवासी दो मासूम बच्चों ने घर में रखी फिनायल की गोली खा ली। हालत बिगड़ने पर गौरव सिंह पिता नारायण सिंह उम्र 5 वर्ष एवं आर्णव सिंह पिता उमेश सिंह उम्र 4 वर्ष को परिजनों ने आनन-फानन में आज 6 जनवरी को शाम करीब 6 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों मासूमों का उपचार जिला अस्पताल की बाल गहन चिकित्सा इकाई में जारी है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में है