जशपुर: जशपुर विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई : ओपी चौधरी
वित्त एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने रविवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न विभागों के विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। रविवार की शाम 5 बजे जशपुर जनसंपर्क अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी