अनूपपुर: पीएम आवास की धीमी प्रगति पर जिपं सीईओ नाराज, जल्द पूर्णता के दिए निर्देश
अनूपपुर में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अर्चना कुमारी ने पीएम आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक में लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने पंचायत समन्वयक अधिकारियों को आवास निर्माण में तेजी लाने और अगले 15 दिनों में प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने पर भी जोर दिया।