फतेहपुर: रामनगर कौहन में तेज रफ्तार डंफर की टक्कर से बाइक सवार 2 की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, स्थानीय लोगों ने सड़क किया जाम
फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर कौहन क्षेत्र स्थित यमुना नदी पुल पर गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों शवों को जरौली मार्ग स्थित चुनहा कुआं के पास सड़क पर रखकर जाम लग