पोरसा: उसैथ घाट पर भीषण जाम, यात्रियों को भारी परेशानी
#जनसमस्या
Porsa, Morena | Apr 30, 2026 उसैथ घाट पर भीषण जाम, यात्रियों को भारी परेशानी पोरसा/ गुरुवार सुबह 10 बजे उसैथ घाट पर भीषण जाम लग गया, जिससे राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। चंबल नदी के इस प्रमुख मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन लगभग ठप हो गया। जानकारी के अनुसार, घाट का संकरा रास्ता और एक साथ अधिक वाहनों के दबाव के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हुई