घोड़ाडोंगरी: सारणी नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने सहपत्निक पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ में दी आहुति, वेद माता गायत्री की आराधना कर
गुरुवार को सारणी नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे अपनी धर्मपत्नी के साथ प्रेम नगर पाथाखेड़ा स्थित गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से हवन-पूजन कर वेद माता गायत्री, परम पूज्य पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य (गुरुदेव) एवं वंदनीय माताजी के श्रीचरणों में श्रद्धा अर्पित करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।