हरदा: हरदा को मिलेगी बड़ी सिंचाई सौगात, शहीद दीपसिंह चौहान माइक्रो सिंचाई परियोजना से 1.62 लाख हेक्टेयर तक बढ़ेगा रकबा
Harda, Harda | Jun 20, 2026 हरदा जिले के किसानों के लिए बड़ी राहत देने वाली खबर है। पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल की पहल पर शहीद दीपसिंह चौहान माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना को गति मिली है। जल संसाधन विभाग ने परियोजना की डीपीआर तैयार कर शासन को मंजूरी के लिए भेज दी है। पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने हाल ही में जल संसाधन विभाग और कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।