जमालपुर: जमालपुर में सहयोग शिविर में गूंजी जनता की समस्याएं, विधायक ने दिया त्वरित समाधान का भरोसा
जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय बड़ी आशिकपुर में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता नगर परिषद की मुख्य पार्षद पार्वती देवी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल उपस्थित रहे। शिविर में पहुंचे लोगों ने बिजली, पेयजल, सड़क, नाला एवं अन्य बुनियादी