कोलायत: अज्ञात वाहन की टक्कर से 8 वर्षीय बालक की हुई मौत, सांखला फाटा से बज्जू जाने वाली सड़क पर हुआ हादसा, कोलायत पुलिस मौके पर
मंगलवार को सांखला फांटा बज्जू मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक बालक की पहचान गोपाल पुत्र शिवराम निवासी गुड़ा के रूप में हुई है। हादसा इतना भीषण था कि बालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।घटना के बाद परिजन गंभीर रूप से घायल अवस्था में बालक को उपजिला अस्पताल श्रीकोलायत लेकर पहुंचे, जहां मृत घोषित कर दिया।