चंदौसी: चंदौसी में पत्रकार समाज कल्याण समिति की बैठक संपन्न, समिति को गति देने के लिए की गई चर्चा
चंदौसी में पत्रकार समाज कल्याण समिति की बैठक जिला अध्यक्ष सुरेश दयाल की अध्यक्षता में बुधवार दोपहर चार बजे के करीब आयोजित हुई। बैठक में पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, सुरक्षा और संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनके हितों की रक्षा के लिए समिति हमेशा तत्पर रहेगी।