भाटापारा: भाटापारा में नगर साहू समाज ने संत माता कर्मा जयंती के अवसर पर निकाली मोटरसाइकिल रैली
भाटापारा नगर साहू समाज द्वारा आयोजित संत माता कर्मा जयंती के पावन अवसर पर निकाली गई भव्य मोटर साइकिल रैली का अपने साथियों के साथ नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने आत्मीय स्वागत किया। और कहा कि यह रैली केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध परंपरा, संस्कृति और संत माता कर्मा जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का एक प्रेरणादायक प्रयास है।