पट्टी: मोलानी गांव के पास बाइक की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कंधई थाना क्षेत्र के पुरषोत्तमपुर जयसिंहगढ़ निवासी राहुल (28) सोमवार की शाम करीब 5 बजे चाचा हरिराम के साथ बाइक से पयागपुर में आयोजित बिरहा कार्यक्रम में गया था। शाम करीब सात बजे लौटते समय मोलानी के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में चाचा-भतीजा घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी बेलखरनाथ भेजा। राहुल की हालत बिगड़ती देख चिकित्सकों